फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदन पर पड़े निशान बयां कर रहे क्रूरता: बलिया में शिक्षकों ने छात्रों को बेरहमी से पीटा, ग्रामीणों ने काटा बवाल

Wed, 16 Aug 2023 10:00 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बलिया के मनियर शिक्षा क्षेत्र के एक परिषदीय विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक सहित तीन शिक्षकों द्वारा बुधवार को 8वीं के दो छात्रों की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत दो लोगों को निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
स्कूल के बाहर ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया के मनियर शिक्षाक्षेत्र के एक परिषदीय विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक सहित तीन शिक्षकों ने बुधवार को दो छात्रों की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। इसको लेकर लोगों ने हंगामा किया। बीएसए ने प्रभारी प्रधानाध्यापक भगवान राम और सहायक अध्यापक वीरेंद्र राम को निलंबित कर दिया। तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन


मनियर के बड़ागांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में बुधवार सुबह किसी बात को लेकर प्रभारी प्रधानाध्यापक भगवान राम, सहायक अध्यापक वीरेंद्र राम और अनुदेशक संतोष राम ने कक्षा सात के छात्र अर्जुन राजभर (13), अमरजीत राजभर (12) की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी।

अर्जुन राजभर को गंभीर चोट आई। बीचबचाव करने गई एक महिला शिक्षक को भी आरोपी शिक्षकों ने अपशब्द कहकर भगा दिया। जानकारी होते ही मौके पर भीड़ जुट गई। इस पर विद्यालय का गेट अंदर से बंदकर तीनों आरोपी अध्यापकों ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। सूचना पर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: चंदौली में पिता ने विधवा बेटी के साथ किया दुष्कर्म, विरोध पर करता था पिटाई, पुलिस ने भेजा जेल

खंड शिक्षा अधिकारी मनियर पवन सिंह भी पहुंचे। पुलिस दो शिक्षकों को बाहर निकालकर थाने ले गई। खंड शिक्षा अधिकारी मनियर ने वहां के अन्य शिक्षकों के बयान दर्ज किए। बीएसए मनीष कुमार सिंह ने बताया कि प्रभारी प्रधानाध्यापक भगवान राम, सहायक अध्यापक वीरेंद्र राम को निलंबित कर दिया गया है। अनुदेशक संतोष राम पर भी कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष मंतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित छात्र अर्जुन के पिता शिवजी की तहरीर पर तीनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

पीड़ित छात्र के गले और पीठ पर पड़ गए निशान

पीड़ित छात्र अर्जुन के पिता शिवजी ने आरोप लगाया कि शिक्षकों की पिटाई से अर्जुन के गले, पीठ और पैर पर निशान पड़ गए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से आरोपी अध्यापकों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें