फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल निशान से 70 सेमी ऊपर बह रहा सरयू का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। सरयू नदी ने रौद्र रूप अख्तियार कर लिया है। नदी का पानी खतरे के निशान से 70 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है। इसके साथ ही जलस्तर में वृद्धि का क्रम जारी है। ऐसे में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, मंगलवार की शाम जलस्तर 64.710 मीटर दर्ज किया गया, जो लाल निशान 64.010 से 70 सेंटीमीटर अधिक है।
विज्ञापन

आयोग का कहना है कि एक-एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर में वृद्धि हो रही है। आयोग ने अगले 24 घंटे में जलस्तर में वृद्धि जारी रहने का पूर्वानुमान किया है। जलस्तर में वृद्धि का सिलसिला जारी रहने से तटवर्ती चैनपुर गुलौरा, मठिया, महुआतर, टगुनिया, खैरा खास, तुर्तीपार, बेल्थरा बाजार, सहिया, सोनबरसा, हल्दीरामपुर आदि ग्रामों के लोग बाढ़ की आशंका को लेकर भयभीत हो गए हैं। नदी का पानी तटीय क्षेत्रों में फैल गया है। रेगुलेटरों पर पानी का दबाव बढ़ गया है। कई रिहायशी बस्तियों के निकट से होकर नदी का पानी बह रहा है। इसी तरह जलस्तर में वृद्धि का क्रम जारी रहा तो तटवर्ती दर्जनों ग्रामों के हजारों लोगों को बाढ़ की विभीषिका का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें