अमर उजाला लाइव:बांसडीह क्षेत्र के चक बिलियन दियरा भागर गांव में राहत सामग्री वितरित कराते एसडीए?
- फोटो : BALLIA
बांसडीह। सरयू नदी अब घटाव पर हैं, लेकिन कटान का कहर जारी है। पीछे की तरफ जा रहा पानी मिट्टी को काट रहा है, जिससे अब लोगों के घर गिरने शुरू हो गए हैं। हालत ये है कि अब बाढ़ से घिरे लोगों के सामने सिर पर छत और पेट की भूख दोनों समस्याएं मुंह बाएं खड़ी हैं। सप्ताह भर पहले तक उदासीन रहा प्रशासन अब सक्रिय हुआ है। सोमवार को जब अमर उजाला की टीम बाढ़ इलाके की लाइव रिपोर्टिगिं के लिए निकली तो पता चला कि तहसील प्रशासन भी बाढ़ एरिया में घूमकर हालात का जायजा ले रहा है और पीडि़तों के बीच राहत सामग्री का वितरण कर रहा है।