फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा सरयू का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
सरयू नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। कुछ दिनों के उतार के बाद बृहस्पतिवार को नदी का पानी एक बार फिर ऊपर चढ़ने लगा। साथ ही खतरे के निशान से 36 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया। जलस्तर में अचानक वृद्धि से तटवर्ती क्षेत्रों में खलबली मची है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बृहस्पतिवार की शाम जलस्तर 64.370 मीटर दर्ज किया गया, जो लाल निशान 64.010 मीटर से 36 सेंटीमीटर अधिक है। आयोग का कहना है कि आधा-आधा सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। आयोग में अगले 24 घंटे में जलस्तर में वृद्धि जारी रहने की संभावना जताई है। एक बार फिर नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच जाने से बाढ़ की संभावना प्रबल हो गई है। नदी का पानी तटवर्ती क्षेत्रों में पहुंच गया है। हाहानाला, तुर्तीपार, हल्दीरामपुर रेगुलेटर पर पानी का दबाव बढ़ गया है। बाढ़ का खतरा मंडराने से तटवर्ती दर्जनों ग्रामों के हजारों लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें