फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल निशान पार होने के बाद सरयू का तेवर नरम

विज्ञापन
विज्ञापन
उफनाई सरयू नदी का जलस्तर लाल निशान से ऊपर पहुंचने के बाद बृहस्पतिवार को सुबह से गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बृहस्पतिवार को सुबह जलस्तर 64.05 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे का निशान 64.01 से 0.04 मीटर अधिक रहा। लेकिन उसके बाद जलस्तर में गिरावट का क्रम शुरू हो गया। इस दौरान जलस्तर में सुबह 8 से शाम 4 बजे के बीच 5 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

आयोग का कहना है कि आधा सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर में गिरावट हो रही है। आयोग ने अगले 24 घंटे में जल स्तर में गिरावट होने का पूर्वानुमान किया है। जलस्तर में कमी होने से बाढ़ का खतरा फिलहाल टल गया है। लाल निशान के ऊपर पहुंचने के बाद जलस्तर में गिरावट से तटवर्ती दर्जनों ग्रामों के हजारों लोगों ने राहत की सांस ली है। नदी का पानी तटवर्ती क्षेत्र में फैल गया है। डेंजर जोन में बसे गांवों के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। हालांकि नदी का पानी अभी लाल निशान से नीचे बह रहा है, फिर भी नदी की प्रकृति में अप्रत्याशित परिवर्तन को लेकर तटवर्ती लोग सशंकित हैं। यदि आने वाले दिनों में फिर से जलस्तर में वृद्धि का क्रम शुरू हो गया तो बाढ़ की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें