फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल निशान से चार सेमी नीचे बह रही है सरयू

विज्ञापन
हतवार क्षेत्र के रामपुर नंबरी गांव के बने बांध से टकराती सरयू नदी की लहरे। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बेल्थरारोड। उफनाई सरयू नदी के जलस्तर में निरंतर कमी का सिलसिला जारी है। लाल निशान से 38 सेंटीमीटर नीचे बहने वाली नदी के तेवर नरम पड़ जाने से तटवर्ती दर्जनों गांवों के हजारों लोगों ने राहत की अनुभूति की है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार सरयू नदी का जल स्तर अपराह्न 63. 970 मीटर दर्ज किया गया जो लाल निशान से 4 सेंटीमीटर नीचे है। आयोग ने अगले 24 घंटे में जलस्तर में कमी होने का पूर्वानुमान किया है। हालांकि जलस्तर में कमी से तटवर्ती चैनपुर गुलौरा, मठिया, टगुनिया, खैरा खास, तुर्तीपार, मुजौना, बेल्थराबाजार, सहिया, सोनबरसा, हल्दीरामपुर आदि ग्रामों के बाढ़ की आशंका से ग्रस्त लोग राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें