फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे के निशान से 82 सेमी ऊपर बह रही सरयू

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा, सरयू व टोंस नदी के जलस्तर में बढ़ाव जारी है। सरयू नदी का जलस्तर खतरा बिंदु से जैसे-जैसे ऊपर बढ़ रहा है। वैसे-वैसे कस्बा सहित तटवर्ती इलाके के लोगों की धड़कन बढ़ती ही जा रही है। नदी का पानी तटवर्ती इलाकों में घुसने से हजारों एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। वहीं गंगा व टोंस नदी के जलस्तर में भी बढ़ाव जारी है। इसको लेकर तटवर्ती गावों के लोगों में खलबली मची है। गंगा का जलस्तर बुधवार की सुबह आठ बजे 56.32 मी. दर्ज किया गया जबकि यहां खतरा बिंदु 57.615 मी. है।
विज्ञापन

बेल्थरारोड। सरयू नदी के जलस्तर में निरंतर वृद्धि हो रही है। पिछले पांच दिनों से जलस्तर में वृद्धि का सिलसिला जारी रहने के बाद बुधवार की शाम जलस्तर खतरे के निशान से 82 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया। जिससे बाढ़ की संभावना बढ़ गई है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बुधवार की शाम जलस्तर 64.830 मीटर रिकॉर्ड किया गया। जबकि लाल निशान 64.010 मीटर है।
नदी का पानी लाल निशान से 82 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है। आयोग ने अगले 24 घंटे में जलस्तर में गिरावट का पूर्वानुमान किया है। फिर भी नदी का पानी हजारों एकड़ भू-भाग में फैल गया है। बाढ़ के पानी से जलमग्न फसल के बर्बाद होने की संभावना बढ़ गई है। जिससे किसान चिंतित हैं। जलस्तर में वृद्धि से हाहानाला, टंगुनिया राजभर बस्ती, चैनपुर गुलौरा टीएस बंधा तक कई किलोमीटर विस्तृत भू-भाग में नदी का पानी फैल गया है। चैनपुर गुलौरा के सामने तक पानी पहुंच गया है। तुर्तीपार की कई बस्तियों के निकट पानी पहुंच गया है। नदी की प्रकृति में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना हुआ है।
विज्ञापन

रेवती। बीते कई महीनों से उतार चढ़ाव दर्ज कराती हुई सरयू नदी बुधवार को लाल निशान के ऊपर चढ़ कर बहने लगी थी। नदी के इस बढ़ाव के चलते दियारांचल के वाशिंदों में दहशत बढ़ने लगी है। बुधवार की सुबह नदी चांदपुर गेज पर खतरा बिंदु 58 मीटर को पार कर 30 सेंटीमीटर का बढ़ाव दर्ज कराते हुए 58.30 मीटर पर बह रही थी। नदी का विस्तार दतहां चट्टी के पश्चिम देखते बन रहा है। नदी के इस बढ़ाव के चलते टीएस बंधा से लगे दक्षिण स्थित गांव तिलापुर सहित कटान विस्थापित बन्धा के दक्षिणी क्षेत्र में बसे अन्य लोगों में भय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें