गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के नवनियुक्त प्रधान: सरदार हरजीत सिंह चावला , प्रधान।
बलिया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (बलिया) के नए कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव शहर के गुरुद्वारा मंदिर में संपन्न हुआ। जिसमें समाज के सभी गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। इसमें प्रधान पद के लिए सरदार हरजीत सिंह चावला का नाम तथा जनरल सेक्रेटरी पद के लिए सरदार स्वर्ण सिंह का नाम प्रस्तावित किया गया , जिसे सर्वसम्मति से उपस्थित संगत के समर्थन से पारित हो गया। संगत की सहमति के उपरांत इन दोनों नाम की घोषणा चुनाव अधिकारी सरदार नवतेज सिंह राजपूत ने की। इस मौके पर मुख्य रूप से सरदार सुरजीत सिंह एडवोकेट, इंद्रपाल सिंह, जगजीत सिंह बाबू, अमृतपाल आदि मौजूद रहे ।