फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर की समस्याओं को लेकर सपा ने निकाला जुलूस, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका बलिया की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। समस्याओं से संबंधित मांग पत्र नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस दौरान सपा नेताओं ने कई आरोप लगाए।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के सभी इलाकों से टोलियों के रूप में समाजवादी पाटी के कार्यकर्ता जिला कार्यालय पर एकत्र हुए। नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि बलिया नगर की नालियां बजबजा रही हैं। कोई उसकी सुध लेने वाला नहीं। इस वर्ष बारिश कम हुई है फिर भी हल्की बारिश में है नगर के कई मोहल्ले जलमग्न हो जा रहे हैं। बलिया को मुंबई बनाने, जुहू चौपाटी का सपना दिखाने वाले लोग वातानुकूलित कमरों में बैठकर गलत बयानी कर रहे हैं।
कहा कि सपा सरकार में लोहिया बाजार बना था, जो आज तक दुकानदारों में आवंटित नहीं हुआ। सपा सरकार में ही सीवरेज योजना शुरू हुई थी लेकिन आज तक वह कार्य पूर्ण नहीं हुआ। सपा ने इन योजनाओं को तत्काल शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद बलिया के पूर्व अध्यक्ष और आयोजक संजय उपाध्याय ने कहा कि नगर के विकास एवं नगर के स्वच्छता के लिए वर्तमान सत्तासीन लोगों के पास कोई रोड मैप नहीं है। इस दौरान पूर्व मंत्री व्यासजी गोड़, डा. विश्राम यादव, यशपाल सिंह, सुशील पाण्डेय, पिंटू जावेद, रामकेवल विन्द, अमित दुबे, रविन्द्र नाथ व मृत्युंजय राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें