फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सफाईकर्मी ही सड़क पर फेंक रहे कूड़ा

विज्ञापन
नगरा-सिकंदरपुर मार्ग ​पर लगा कूड़ा का अंबार।संवाद
विज्ञापन
इंदरपुर। नगरा से सिकंदरपुर जाने वाले मुख्य मार्ग के किनारे जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत की कूड़ा गाड़ी से सफाईकर्मी कूड़ा उठाकर लाते हैं और उसे सड़क के किनारे ही गिराकर चले जाते हैं। इस बाबत अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार भारती ने कहा कि कूड़े को सड़क से तुरंत हटवाया जाएगा। साथ ही सभी सफाईकर्मियों और वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी जाएगी कि वे कूड़ा सड़क से सटाकर न गिराएं। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत स्वच्छ भारत मिशन के तहत कार्य कर रही है और डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन को और मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें