फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन भुगतान को लेकर सफाई कर्मियों की हड़ताल, कूड़े से पटा शहर

विज्ञापन
अमर उजाला लाइव: समय- 11-10 बजे नगर के भृगु आश्रम स्थित सड़क के किनारे रखा गया कूड़ा। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। नगर पालिका द्वारा 11 वार्डों की सफाई का जिम्मा संभालने वाले आर्यन ग्रुप के सफाई कर्मियों ने बीते तीन से लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर शुक्रवार को हड़ताल कर दिया,जिससे नगर 11 वार्डों में चहुंओर कूड़ा पसरा गया। नपा चेयरमैन अजय कुमार के बाहर होने और आर्यन ग्रुप द्वारा मसले को लेकर लापरवाही बरतने से कूड़ा उठान होने के आसार दूर-दूर नजर नहीं आया। देर शाम तक कूड़ा उठान नहीं होने शहर में चहुंओर गंदगी का आलम रहा। कहीं आवारा मवेशी कचरे फैला रहे थे तो कहीं वाहनों के आवगमन से कूड़ा राहगिरों के लिए परेशानी का सबब बना रहा। यह स्थित नगर में एक दो जगह नहीं बल्कि कमोबेश सभी मोहल्लों की है, जहां कूड़ा उठान ही नहीं होने से कूड़े का अंबार लगा हुआ है। जबकि नगर पालिका प्रशासन के दावे के मुताबिक नगर की साफ-सफाई पर प्रतिमाह करीब पचास लाख रुपया खर्च किया जाता है, जिसमें करीब 21 लाख रुपये तो नपा द्वारा आर्यन ग्रुप को महज 11 वार्डों की सफाई के लिए दिया जाता है। जबकि शेष 14 वार्ड की साफ-सफाई के लिए नगर पालिका लगभग 25 से 29 लाख रुपया व्यय करती है। बावजूद इसके जिम्मेदारों की लापरवाही से शहर में गंदगी का सम्राज्य है।
विज्ञापन

जापलिनगंज में 11.00 बजे तक कूड़ा का उठना नहीं हुआ था। पास में दुर्गा मंदिर स्थित है, जहां भक्तों का दिनभर आना जाना लगा रहा है। नगर के प्रमुख धार्मिक गतिविधियों के केंद्र के तौर पर जाना जाने वाला भृगु आश्रम मोहल्ला सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण इन दिनों कूड़ा घर में तब्दील हो गया। नगर के विशुनीपुर मोहल्ल में सड़क के किनारे लगे कूड़े के ढेर को सफाई कर्मियों ने शुक्रवार को मंगलवार को दिन में 11.30 बजे नहीं उठाया था। नपा के कर्मियों की हड़ताल मोहल्लावासियों के लिए परेशानी का सबब बनीं हुई है।
अधिशासी अधिकारी की अनुपस्थिति के कारण वेतन भुगतान में बिलंब हो रहा है। शीघ्र ही सफाई कर्मियों की मांग को पूरा कर दिया जाएगा ओर नगर में नियमित तौर पर कूड़ा उठान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय कुमार, चेयरमैन, नगर पालिका बलिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें