फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद के जयंती की पूर्व संध्या पर निकली संदेश यात्रा रैली

विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद के आदर्शों के बाबत शिक्षा शक्ति सहयोग संस्थान के बच्चों ने निकाली जागरुकता रैल - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। शिक्षा शक्ति सहयोग संस्थान द्वारा स्वामी विवेकानंद के आदर्शों एवं सिद्धांतों को लोगों तक पहुंचाने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली संदेश यात्रा के रूप में जमुआ सेनानी सदन से आरंभ होकर माल गोदाम रोड होते हुए शीश महल पार करते हुए चौक की परिक्रमा करते हुए बापू भवन टाउन हॉल पहुंची। इस दौरान संदेश यात्रा का जगह-जगह पर स्वागत भी किया गया है। संस्था के सचिव विवेक कुमार सिंह ने बताया कि इस रैली का शुभारंभ स्वामी की दिव्य आरती से हुई। जैसे-जैसे रैली आगे बढ़ती गई लोग इसमें जुड़ते गए। स्वामी के दिव्य स्वरूप इस संदेश यात्रा में लोगों ने देखा जो संस्था की ओर इस संदेश की यात्रा में शामिल थे। इस मौके पर अजय वर्मा, अनिल द्विवेदी, पुष्पा गुप्ता, अनिल श्रीवास्तव, नागाजी विद्यालय के प्रधानाचार्य शिक्षक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें