कलाकार सोनू सूद को रेत पर चित्र उकेर बधाई देते सैंड आर्टिस्ट रुपेश कुमार सिंह।
- फोटो : BALLIA
घोघा। बांसडीह तहसील अंतर्गत ग्राम राजा गांव खरौनी निवासी सैंड आर्टिस्ट रूपेश कुमार सिंह ने वैश्विक महामारी कोरोना में असहाय गरीब प्रवासियों की सेवा में तल्लीन रियल लाइफ के हीरो व कलाकार सोनू सूद को जन्मदिन की बधाई दी है। इसके पूर्व में भी उन्होंने अपने सैंड आर्ट के जरिए विभिन्न कार्यक्रमों में जैसे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की कार्यकाल पूरा होने पर, महाशिवरात्रि, कारगिल विजय दिवस, पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों की श्रद्धांजलि आदि सैकड़ों अवसरों पर उन्होंने अपने कलाकृतियों को रेत पर उकेरा है। वर्तमान में वह काशी विद्यापीठ के छात्र हैं लेकिन वैश्विक महामारी के चलते अपने गांव राजा गांव खरौनी में रहकर संसाधनों के अभाव के बावजूद अपनी कलाकृतियों के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे हैं। लेकिन सबसे बड़ी विडंबना है कि आज तक शासन-प्रशासन का ध्यान इनकी कलाकृतियों की ओर नहीं पड़ा कि सैंड आर्टिस्ट अपना जीवन कैसे बिता रहे हैं।