रतसर। गड़वार ब्लाक के छतवां गांव में शनिवार को जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ एके मिश्रा के निर्देश पर सर्विलांस टीम के साथ ही पीएचसी के कर्मचारी पहुंचे। कर्मचारियों ने गांव पहुंचकर कोरोना संक्रमित मरीज के निकट संपर्क में आए लोगों की गहन जांच एवं स्क्रीनिंग की तथा 20 लोगों का सेंपल लिया। सेंपल लेने वाली टीम में लैब टेक्निशियन युसूफ अंसारी, संतोष कुमार, बीसीपीएम अनिल कुमार, सर्विलांस टीम के धनेश पाण्डेय, जितेन्द्र सिंह, शैलेश यादव आदि रहे।