फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

53 का लिया सैंपल, 29 को किया चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहतवार/ चिलकहर / भीमपुरा। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रजौली में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में एकाएक वृद्धि से स्वास्थ्य महकमा इससे निपटने के लिए पूरी तरह से कमर कस चुका है। इसी क्रम में जिला सर्विलांस अधिकारी डा.एके मिश्रा के निर्देश पर सैंपल लेने के लिए बुधवार को रेवती स्वास्थ्य विभाग की टीम रजौली पहुंची और 30 व्यक्तियों के सैंपल लिया। उधर, गडवार ब्लाक बलेजी गांव में अधेड़ के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम बुद्धवार को बलेजी गांव पहुंचकर 23 लोगों का सैम्पल लिया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा राकिफ अख्तर ने बताया कि जब तक सैम्पल लिए गए लोगों का परिणाम नहीं आ जाता, तब वे सभी लोग क्वारंटीन में रहेगे। गांव को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। वही बेल्थरारोड तहसील के सरया डिहुभगत में एक महिला के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सीयर की टीम ने पॉजिटिव मरीज के परिजनों दुकानदारों सहित 29 लोगों को चिन्हित किया है। इसमें महिला के रिश्तेदार थाना क्षेत्र के रामपुर के भी पांच लोग शामिल है। प्रशासन ने गांव को सील कर दिया है। इन सभी का सैम्पल गुरुवार को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें