शहर के गुदरी बाजार में स्थित प्रतिष्ठान पर घी व तेल का सैंपल भरते खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी।
- फोटो : BALLIA
बलिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट नागेंद्र प्रताप सिंह एवं सीओ सिटी अरूण कुमार सिंह के नेतृत्व में खाद्य व रसद विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को नगर के चार घी व तेल के दुकानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई से घी व तेल कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति उत्पन्न रही। जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी के नेतृत्व में टीम सबसे पहले विजय सिनेमा रोड स्थित क्रीम, मक्खन, घी बेच रहे दो दुकानों पर छापेमारी की और सैंम्पल लिया। इसके बाद टीम गुदरी बाजार रोड स्थित नगर पालिका परिषद बलिया के चेयरमैन के भाई के तेल की दुकान पर छापेमारी की। जहां से रिफाइन व घी के सभी ब्रांडों का सैंपल लिया गया। तत्पश्चात उसके सामने स्थित कैलास प्रसाद के दुकान पर छापेमारी की, यहां से भी टीम ने सैंपल लिया। इस कार्रवाई से तेल व घी बेचने वाले दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति उत्पन्न रही।
-