जयप्रकाश नगर। समान शिक्षा संघर्ष मोर्चा की ओर से समाजवादी चिंतक एवं विचारक लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर 11 अक्तूबर को जयप्रकाश नगर से समान शिक्षा तिरंगा साइकिल यात्रा निकाली जाएगी।
कार्यक्रम में समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह, विधायक सत्येंद्र यादव होंगे। यह समान शिक्षा तिरंगा साइकिल यात्रा जयप्रकाश नगर गांव से जन जागरण करते हुए गाजीपुर, वाराणसी, जौनपुर, सुल्तानपुर, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर देहात, कानपुर शहर, औरैया, इटावा, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा, पलवर, फरीदाबाद, गौतमबुद्ध नगर, नोएडा आदि जिला मुख्यालयों पर चलता फिरता मंच से जन जागरण करते हुए 11 नवंबर प्रधानमंत्री कार्यालय नई दिल्ली पहुंचेगा। यहां मांग पत्र एवं ज्ञापन देकर समापन किया जाएगा। यह जानकारी नेतृत्वकर्ता पूर्व जिला पंचायत सदस्य राधेश्याम यादव ने दी है।