जयप्रकाश नारायण जेल की चहारदीवारी बांधकर फरार हुए थे। पूर्व मंत्री सनातन पांडे ने कहा कि सपा देश के वीर सपूतों का सम्मान करती है। पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने कहा की बलिया के कण-कण में देश प्रेम और बगावत बसता है। बलिया के लोग कभी भी अन्याय और भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करते।
केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रयागराज के छात्र नेता एवं वरिष्ठ बसपा नेता जितेंद्र धनराज के नेतृत्व में छात्रों के दल ने शुक्रवार देर शाम तक क्षेत्र के विशुनपुरा बाजार, मालीपुर, भीमपुरा नंबर दो, नगरा, बेल्थरारोड सहित क्षेत्र के दर्जनों गांवों का भ्रमण कर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर एवं कांशीराम के सोच एवं विचारों के प्रति लोगों को जागरूक किया।
विशुनपुरा बाजार में सामाजिक एवं राजनीतिक चर्चा करते हुए कहा कि बाबा साहेब के संविधान की बदौलत आज अनुसूचित, पिछड़ा समाज आगे बढ़ रहा है। यह वर्तमान भाजपा सरकार को अच्छा नहीं लग रहा है। भाजपा सरकार संविधान को खत्म करने पर तुली है। विश्वविद्यालयों में चार गुना फीस वृद्धि कर सरकार अनुसूचित एवं पिछड़े वर्ग के बच्चों को पढ़ने से रोक रही है। ये बच्चों के साथ घोर अन्याय है।
बलिया जिले में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर धूम मची हुई है। शहर से लेकर गांव तक आजादी के तराने गूंजते रहे हैं। इसकों लोकर जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसमें राजनीतिक दल भी शामिल हो गए हैं। साथ ही अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
नागाजी सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज जीराबस्ती के प्रांगण से बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली। नगर के बहुप्रतिष्ठित डीपी ज्वेलर्स व स्वर्णकला केंद्र ने भी हर दिल तिरंगा अभियान चलाया। बाबा रामदल सूरजदेव स्मारक पीजी कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स, छात्रों ने तिरंगा जागरूकता रैली निकाली।
रतसर इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने प्रबंधक मुक्तानंद सिंह, अक्सा एजुकेशनल सोसाइटी की सचिव दीप्ति सिंह, पूर्व प्रधान स्मृति सिंह के नेतृत्व में ने तिरंगा यात्रा निकाली। केपी मेमो डिग्री कालेज के भी एनसीसी कैडेटों, डीएस मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने जागरुकता रैली निकाली। प्राथमिक विद्यालय विशुनपुर डंडा एवं प्राथमिक विद्यालय गौवापार के समेत जिले के कई स्कूलों में छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली।