गाजीपुर की राजनीति में ओम प्रकाश सिंह सपा की मजबूत कड़ी हैं। पार्टी की ओर से राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर सपा समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सेवराई स्थित पैतृक आवास पर समर्थकों ने पटाखे फोड़े। पूर्व मंत्री और सात बार के विधायकओम प्रकाश सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो हमें जिम्मेदारी सौंपी है उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा। उन्होंने कहा कि संगठन को और मजबूत करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में सपा का झंडा बुलंद किया जाएगा।
पिछले दिनों ओमप्रकाश सिंह तब चर्चा में आए जब सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा हुई। इसमें ओमप्रकाश समेत कई पुराने नेताओं के नाम नहीं थे। उसी दिन दौरान उनसे संबंधित एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। जिसके कई अर्थ निकाले गए, लेकिन रविवार को जब संशोधित सूची जारी हुई तो सभी चर्चाओं पर विराम लग गया।