बलिया। बीते 15 जून को लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में शहीद हुए बीस जाबांज शहीदों पर आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा। एक ओर जहां इसके विरोध में चाइनीज समानों का प्रतिकार का सिलसिला बदस्तूर है तो वहीं दूसरी ओर गलवान में शहीद हुए सैनिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने का क्रम भी बदस्तूर है। इसी क्रम में अतुल्य भारत ट्रस्ट एवं सेवा परम धर्मो के सदस्यों ने मंगलवार को चीन सीमा पर शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धाजंलि दी और गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर गौरव कौशिक, अनूप सिंह, विवेक चौरसिया, आशीष सिंह, लवली सिंह, अभिषेक सागर, शौकत अली, वीरू, सुधीर, विशाल श्रीवास्तव आदि रहें।