स्व. गौरी भैया स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे प्रांतीय स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट के क्रम में मंगलवार का मैच सागरपाली और भरौली के बीच खेला गया। इसमें सागरपाली ने भरौली को 3-0 से पराजित किया। मैच शुरू होने के 10वें मिनट में सागरपाली के करण वर्मा ने पहला गोल दाग कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद 25 वें मिनट में भोला ने एक और गोल दाग कर टीम को 2-0 से बढ़त दिलाई। हाफ टाइम के बाद भरौली के खिलाड़ियों ने बहुत प्रयास किया लेकिन तब तक सागरपाली के अरविंद यादव ने और एक गोल दाग मैच को एक तरफा करते हुए टीम को 3-0 से जीत दिला दी।