फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों ने 12 सूत्रीय मांगों के समर्थन में कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
सफाई कर्मियों को उत्पीड़न के खिलाफ विकास भवन परिसर में धरना उप्र पंचायती राज ग्रामीण सफाईकर्मचा - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। उप्र पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के सदस्यों ने 12 सूत्रीय मांगें एवं सफाईकर्मियों के निलंबन की कार्रवाई के विरोध में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सदर एसडीएम और पंचायत राज अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को लोक निर्माण विभाग परिसर से रैली निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। रैली विकास भवन पहुंचीं, जहां नारेबाजी की गई। इस दौरान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य विकास अधिकारी कक्ष में वार्ता की। सभी बिंदुओं पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कार्रवाई का आश्वासन देते हुए प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि गलत तरीके से किए गए निलंबन को जिला पंचायत राज अधिकारी जानकारी प्राप्त कर वापस करा दिया जाएगा। इसके साथ ही, कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका को एक माह में पूर्ण कराए जाने का आश्वासन दिया गया। रैली में अविनाश उपाध्याय, अजय सिंह, राजेश पांडेय, अजय चौबे, रविंद्र सिंह, राजेश सिंह, हर्षदेव, गिरिश पांडेय, अनिल सिंह, रामनिवास यादव, रंजय कुमार, महेश वर्मा, दयाशंकर राय, सुनील गौतम, मुबारक हुसैन, वीरेंद्र यादव, रविंद्र कुमार, हरेंद्र कुमार, विनय कुमार सिंह, जयशंकर प्रजापति, धर्मेंद्र यादव, राजकुमार राम आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रशेखर यादव तथा संचालन सत्यदेव राम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें