फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोश प्रतियोगिता में धावकों ने लगाई दौड़

विज्ञापन
बरावा गांव में आयोजित जोश प्रतियोगिता के दौड़ लगाते प्रतिभागी। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
गड़वार। क्षेत्र के बरवां गांव में रविवार को जोश प्रतियोगिता के अंतर्गत दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में धावकों ने जीत के लिए अपने-अपने दमखम दिखाए।
विज्ञापन

दौड़ प्रतियोगिता में युवाओं के बीच काफी उत्साह एवं जोश देखने को मिला। प्रतियोगिता में 150 धावकों ने 400, 800 और 1600 मीटर की दौड़ में हिस्सा लिया। 1600 मीटर दौड़ में सत्या सिंघम, 800 मीटर में अंकित वर्मा और 400 मीटर दौड़ में अभय यादव प्रथम स्थान पर रहे। तीनों विजयी धावकों को 12 अक्तूबर को बरवां गांव में श्री दुधेश्वरनाथ मंदिर पर लगने वाले मेले में समारोह आयोजित कर पुरस्कृत किया जाएगा। आयोजन मंडल में मनोज शाह, मनोज चौहान, सुभाष चौहान, राम बहादुर यादव, स्वामीनाथ यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें