फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मानव कल्याण के लिए रुद्र महायज्ञ जरूरी

विज्ञापन
गड़वार क्षेत्र के त्रिकालपुर गांव में चल रहे अ​भिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ के दौरान प्रवचन करते सि
विज्ञापन
गड़वार। क्षेत्र के त्रिकालपुर गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में आयोजित अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ के पांचवें दिन अयोध्या से पधारे कथावाचक सियाराम दास जी महाराज ने कहा कि मानव कल्याण के लिए रुद्र महायज्ञ अत्यंत आवश्यक है। यज्ञ से मानव जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि यज्ञ गांव, समाज, आत्मा-परमात्मा, मित्र, हितैषी और परिवार सहित सभी को एक सूत्र में पिरोने का माध्यम है। यज्ञ में दी जाने वाली आहुतियों से वातावरण शुद्ध होता है। उन्होंने बताया कि त्रेता युग में भगवान श्रीराम ने भी सामाजिक समरसता और लोककल्याण के उद्देश्य से महायज्ञ का आयोजन किया था। उन्होंने यजुर्वेद का उल्लेख करते हुए कहा कि जो व्यक्ति यज्ञ का त्याग करता है, उसे परमात्मा भी त्याग देते हैं। यज्ञ के माध्यम से साधारण मनुष्य भी देवत्व की प्राप्ति कर स्वर्ग का अधिकारी बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें