बलिया। लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को जिला चिकित्सालय में आरटी-पीसीआर लैब का संचालन शुरू हो गया है। पहले दिन 21 सैंपल लिए गए।
जनपद में संचालित यह पहला लैब है, जहां सैंपल देने के चार घंटे बाद ही रिपोर्ट मिल जाएगी। इसकी जानकारी सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने दी। लैब के नोडल अधिकारी डॉ. मिथिलेश सिंह और मेडिकल ऑफिसर रितेश सोनी हैं। लैब में चार टेक्नीशियन, तीन प्रयोगशाला सहायक व एक बायो माइक्रोलोजिस्ट की तैनाती की गई हैं।