फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनियन बैंक में महिला से उचक्के ने उड़ाया 39500 रुपया

विज्ञापन
विज्ञापन
यूनियन बैंक में महिला से उचक्के ने उड़ाया 39500 रुपया
विज्ञापन

फेफना। स्थानीय यूनियन बैंक की शाखा में रुपया जमा करने पहुंची एक महिला के हाथ से बैंक परिसर से ही उचक्के 39500 रुपया छीनकर फरार हो गए। क्षेत्र के मोहन की मठिया (चेरुइया) ग्राम निवासी रमिता देवी पत्नी प्रमोद यादव बुधवार को रुपया जमा करने के लिए फेफना स्थित यूनियन बैंक में गयी हुई थी। रमिता ने बताया कि 500 की 75 और 2000 की एक नोट जमा करने के लिए लाइन में लगी थी, जहां कैशियर ने पुन: रुपया गिनकर लाने को कहा। इसी बीच उचक्के ने रमिता के हाथ से रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग गया। बैंक में लगे सीसी टीवी फुटेज में उचक्का रुपया लेकर भागते दिख रहा है। इस घटना की शिकायत पीड़िता ने पुलिस व शाखा प्रबंधक से की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैंक के अंदर व बाहर छानबीन किया। लेकिन उचक्के का कहीं अता-पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें