बलिया। रोटरी क्लब की ओर से कोरोना महामारी से बचाव के लिए शनिवार को जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. बीपी सिंह को कोरोना वारियर्स के लिए सौ पीपीई किट सौंपा गया। इस मौके पर रोटरी क्लब के नवनियुक्त अध्यक्ष डा. मुकेश वर्मा ने कहा कि कोरोना वायरियर्स के लिए रोटरी क्लब द्वारा यह एक छोटी सी पहल हैं। हमारे कोरोना वारि यर्स स्वयं स्वस्थ रहकर ही आमजन को स्वस्थ रखने में अपना योगदान कर सते हैं। इस भावना के साथ रोटरी क्लब पीपीई किट भेंट किया हैँ। इस अवसर पर प्रमुख रूप से डा. मुकेश वर्मा, मोहम्मद तारिक अहमद, अमिताभ श्रीवास्तव, एसएस श्रीवास्तव, अजीत कुमार, सुनील सिंह, अशोक सेठ ,विनोद सिंह, राजेश, हर्ष श्रीवास्तव, डॉ एके स्वर्णकार, डा. मिथिलेश सिंह , अनिल कुमार गुप्ता, पवन सिंह आदि रहे।