फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंवर सिंह चौराहे पर हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
नगर के कुंवर सिंह चौराहा पर अतिक्रमण हटाती जेसीबी। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। नगर में लग रहे जाम से राहत दिलाने के उदेश्य से जिला प्रशासन व पुलिस ने शनिवार को कुंवर सिंह चौराहा के समीप अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इससे अवैध रूप से नाले पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति रही। इस दौरान दुकानदार अपने सामानों को लेकर इधर-उधर भागते नजर आए। इस दौरान अतिक्रमण किए दुकानदारों के करकट व चबूतरा आदि को तोड़वाया गया। इसके अलावा ठेला-खोमचा वाले को हटाया गया। चेताया कि अगर दोबारा अतिक्रमण करते हुए पाया गया तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। सिटी मजिस्ट्रेट नागेंद्र प्रताप सिंह एवं सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस व नगर पालिका के कर्मचारी पिछले कई दिनों से शहर के अलग-अलग मार्गोँ पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें