फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराफवात पर नहीं निकलेगा जुलूस, घरों से मनाएं त्योहार: जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बारावफात त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। उन्होंने कहा कि कोविड 19 को देखते हुए किसी भी प्रकार का जुलूस नहीं निकलेगा। इसके अलावा, त्योहार मनाते समय सोशल डिस्टेंस का पूरा ख्याल रखना जरूरी होगा। इस दौरान कोई सामूहिक कार्यक्रम नहीं होगा। अगर कोई कार्यक्रम होगा भी तो वह प्रशासन की बिना अनुमति के नहीं होगा। अनुमति में जो शर्तें होंगी, उसी के अनुरूप कार्यक्रम भी होगा। जिलाधिकारी ने सलाह देते हुए कहा कि त्योहार घरों से ही सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मनाया जाए तो इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। पर्व के साथ खुद की सुरक्षा का भी ख्याल रखना सबके लिए जरूरी है। बैठक में सभी आयोजकों को भी आमंत्रित किया गया था। सभी मौजूद लोगों ने जिलाधिकारी की इस बात का समर्थन करते हुए जुलूस नहीं निकालने के निर्णय का स्वागत किया। बैठक में पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ, अपर जिलाधिकारी रामआसरे, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट नागेंद्र सिंह, सीओ सिटी अरुण सिंह, कोतवाल विपिन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें