फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द नए लुक में नजर आएगा रोडवेज परिसर

विज्ञापन
नगर के रोडवेज बस स्टेशन परिसर का निरीक्षण करते जीएम अतुल जैन साथ में आरएम व अन्य अधिकारीगण। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। अगर सब कुछ ठीकठाक रहा तो जल्द ही बलिया का रोडवेज परिसर एकीकृत होते हुए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नजर आएगा। इसके लिए परिवहन निगम अधिकारी योजना को मूर्त रुप देने में जुटे हैं। इसके तहत मंगलवार को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम लखनऊ के प्रधान प्रबंधक अतुल जैन ने आर्किटेक्ट देवांश गुरुदेव के अलावा आजमगढ़ मंडल के आरएम केशरी नंदन चौधरी, एसएम रविंद्र सिंह, निगम के अधिशासी अधिकारी दयाशंकर शाक्य और एआरएम राकेश कुमार श्रीवास्तव के साथ रोडवेज परिसर का मुआयना किया तथा परिसर के विस्तार व सुंदरीकरण का खाका खींचा।
विज्ञापन

इसके बाद निगम के जीएम के नेतृत्व में अधिकारियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। बताया कि अगर जजी कालोनी का रास्ता गड़वार रोड की तरफ से कर दिया जाए तो रोडवेज के पास करीब 1.16 एकड़ भूमि उपलब्ध हो जाएगी। इसमें रोडवेज स्टेशन को विस्तारित करते हुए सरकार की मंशा के अनुरूप उसका सुंदरीकरण भी कर दिया जाएगा। इस दौरान नया बस स्टेशन बनाने के लिए निरीक्षण आख्या जिलाधिकारी को सौंपी। इसके पूर्व निगम के प्रधान प्रबंधक अतुल जैन ने क्षेत्रीय प्रबंधक तथा सेवा प्रबंधक आजमगढ़ के साथ बलिया डिपो का निरीक्षण किया गया। इसके पूर्व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बलिया राकेश कुमार श्रीवास्तव तथा क्षेत्रीय प्रबंधक सेवा प्रबंधक द्वारा प्रधान प्रबंधक का स्वागत किया गया तथा स्मृति चिह्न देकर विदा किया गया।
बता दें कि मुख्यमंत्री ने बीते 19 अगस्त को बलिया बलिदान दिवस के अवसर पर सभा में संबोधन के दौरान नगर विधायक व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का जिक्र करते हुए बलिया के रोडवेज बस अड्डा को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित करने की घोषणा की थी। इसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया। इसके एक दिन बाद यानी बीस अगस्त को जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल अपने लाव-लश्कर के साथ रोडवेज परिसर में पहुंची और रोडवेज बस अड्डा के दोनों परिसरों को आपस में मिलाकर इसका विस्तारीकरण करने की योजना बनाने का निर्देश दिया था। तब भी रोडवेज के अधिकारियों ने बताया था कि इस कार्य में जजेज कॉलोनी की तरफ जाने वाला मार्ग बाधक बन रहा है। तब डीएम ने जजेज कॉलोनी के रास्ते को डायवर्ट करने के प्लान पर काम कर रहा है। ताकि रोडवेज बस अड्डा व कार्यालय परिसर को एकीकृत कर सुंदरीकरण करते हुए बस अड्डा को विस्तारित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें