नगरा। नरहेजी स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुशीला सिंह की अध्यक्षता में कॉलेज सभागार में शुक्रवार को शिक्षकों एवं छात्रों की बैठक में सड़क सुरक्षा क्लब का गठन किया गया। इसमें छात्रों व शिक्षकों के द्वारा लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में विभिन्न जानकारियां दी जाएंगी। कॉलेज के वाणिज्य विभाग के प्रदीप कुमार मिश्र को क्लब का संयोजक मनोनीत किया गया।
प्रदीप कुमार मिश्र ने कहा कि सड़क पर चलते समय दुर्घटनाओं से बचने के लिए सड़क सुरक्षा के विषय में जानकारी होना बहुत जरूरी है। पर्याप्त जानकारी के अभाव में लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं। इस संबंध में कॉलेज द्वारा समय-समय पर विभिन्न सेमिनार, गोष्ठियों, वेबीनार, वार्ताओं, रैलियों, जन जागरूकता कार्यक्रमों आदि का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर शोभा मिश्रा, यास्मीन बानो, सत्यभामा, संतोष कुमार, एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ श्वेता सिंह आदि रहे। संचालन डॉ कृष्ण मोहन सिंह ने किया। संवाद