फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सड़क जाम करना पड़ा भारी, 24 नामजद व 40 अज्ञात पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरुआरबारी मार्ग पर मैरीटार गांव के सिद्धौली मौजा में पिछले शुक्रवार को सड़क हादसे में गांव के युवक की मौत के बाद सड़क जाम करने के मामले में 24 नामजद व 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। एसएसआई रंजीत विश्वकर्मा की तहरीर पर दर्ज मुकदमा में पुलिस ने आरोप लगाया कि सिद्धौली में सड़क जाम किए जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। पुलिस ने गांव के अरमान पासवान, छितेश्वर पासवान, दीपक पासवान, धमेंद्र, गुड्डू, सोनू, राजकुमार, रमेश, कृष्ण, गुलाब, राघव सहित 24 नामज और 40 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। बृहस्पतिवार की रात अभिषेक पासवान की बोलेरो के धक्के से गांव के सामने ही मौत हो गई थी। घटना से आक्रोशित लोगों ने मुआवजा व गति अवरोधक बनाने की मांग को लेकर शुक्रवार की सुबह चक्काजाम किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें