जयप्रकाश नगर। क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-31 बैरिया मांझी मार्ग की मरम्मत को अभी कुछ माह भी नहीं बीते होंगे कि इस पर पुन: गड्ढे होने शुरू हो गए हैं। क्षेत्र के लोगों को फिर बीते एक दशक तक जर्जर रही सड़क याद आने लगी है। एनएचएआई ने 117 करोड़ के टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर तीन पैकेज में तीन कार्यदायी संस्थाओं को आवंटित करने का काम पूरा कर लिया था।
विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले आनन फानन एनएच-31 के पुननिर्माण के लिए शिलान्यास किया गया। तीन अलग-अलग एजेंसियों की ओर कार्य शुरू कराया गया। किसी प्रकार इस मार्ग का मरम्मत का कार्य कार्यदायी संस्थाओं द्वारा पूरा कराया गया। अभी इस मरम्मत कार्य के एक वर्ष भी पूरे नहीं हुए की एनएच-31 बैरिया-मांझी मार्ग स्थित शिवन टोला चट्टी से ठेकहां गांव के मोड़ तक करीब एक किलोमीटर की दूरी में कहीं गिट्टी उखड़नी तो कहीं रोड पर गड्ढा बनना शुरू हो गया है। इससे राहगीरों को पिछले दिनों की याद आनी शुरू हो गई है। गौतलब है कि एनएच-31 की हालत काफी दिनों तक बदहाल रही है।
पांच वर्षों में दो बार हो चुकी है मरम्मत
राष्ट्रीय राजमार्ग 31 की मरम्मत एक बार करीब पांच वर्ष पूर्व भी हो चुकी है। उस समय यह सड़क कहीं 20 तो कहीं 30 प्रतिशत ही खराब थी। वर्ष 2018 में 7.75 करोड़ का टेंडर हुआ और मरम्मत के नाम पर सिर्फ कोरम पूरा किया गया। पुन: सड़क जर्जर हो गई। दूसरी बार वर्ष 2021-22 में इसकी मरम्मत का कार्य शुरू हुआ। मरम्मत भी हुई, लेकिन फिर सड़क अपने पुराने वाली दशा की तरफ जाती दिख रही है। क्षेत्र के सेवानिवृत्त प्रोफेसर सुभाष सिंह, गुड्डू सिंह, अरुण सिंह, मिंटू सिंह, विनीत सिंह, सोनू कुंवर आदि ने जिलाधिकारी का ध्यान इस तरफ आकृष्ट कराया है।
राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के क्षतिग्रस्त होने का मामला संज्ञान में नहीं है। अभी जानकारी हुई है। इसकी जांच कर सम्बंधित विभाग को अवगत करवाते हुए इसकी मरम्मत शीघ्र करवाई जाएगी।
अत्रेय मिश्रा, उपजिलाधिकारी, बैरिया
सुखपुरा-बांसडीह मार्ग की कैथवली के पास जर्जर हालत।- फोटो : BALLIA
सुखपुरा-बांसडीह मार्ग की कैथवली के पास जर्जर हालत।- फोटो : BALLIA