फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेले से टकराई मैजिक, सदमे में चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। मऊ मार्ग स्थित बर्फ फैक्ट्री के समीप मंगलवार की दोपहर टाटा मैजिक और ठेले में मामूली टक्कर हो गई। ऐसे में मैजिक चालक की सदमे से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। फेफना थाना के एकौनी निवासी रविन्द्र सिंह (55) अपनी मैजिक से आजाद चौराहे की ओर जा रहे थे। बर्फ फैक्ट्री के समीप गन्ना पेरने वाले ठेले में मामूली टक्कर लग गई। हालांकि ठेले वाले को खरोंच तक नहीं लगी। वहीं, रविन्द्र सिंह ने सदमे से दम तोड़ दिया। आसपास के लोग उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रविन्द्र सिंह की पांच पुत्रियां और पुत्र अभय सिंह है। चार पुत्रियों की शादी कर चुके थे। पत्नी गीता देवी पति की मौत पर विलाप करती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें