फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की गई जान

विज्ञापन
सीयर-सोनाडीह मार्ग पर हुए ट्रक हादसे में दो युवकों की मौत की सूचना पर थाना परिसर में रोती-बिलखती प? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बेल्थरारोड। उभाव थाना क्षेत्र के सीयर-सोनाडीह मार्ग पर मंगलवार की दोपहर ओवरलोड ट्रक की चपेट में आकर दो युवकों की जान चली गई। स्कूटी सवार ट्रक को ओवरटेक कर रहा था कि स्कूटी अनियंत्रित हो गई और युवक ट्रक के पहिए के नीचे आ गए। मौके पर पर दोनों ने दम तोड़ दिया। चालक और खलासी वाहन मौके पर छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने शवों को पीएम के लिए भेजा। उभाव थाना क्षेत्र के सोनाडीह के मटुकाडीह निवासी ज्ञानेंद्र यादव चंचल (22) अपने मित्र मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र के चौहानपुर गांव निवासी सुशील यादव (20) को स्कूटी पर बैठाकर बेल्थरारोड से सोनाडीह जा रहा था। गौरी ताल घोसा गांव के समीप बेल्थरारोड से सोनाडीह जा रहे लोडेड ट्रक को ओवरटेक करते समय स्कूटी अनियंत्रित होकर पलट गई और दोनों ट्रक के नीचे चले गए। कुचल जाने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह ने शवों को पीएम के लिए भेजवाया। ज्ञानेंद्र चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था। मौत की खबर सुनते ही परिजन बिलख उठे। उधर, हादसे के बाद चालक व खलासी ट्रक को सोनाडीह चट्टी पर खड़ाकर भाग निकले। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें