बलिया के सतीश चंद्र कॉलेज पर मंगलवार की सुबह छात्र नेता हेमंत यादव की हत्या मामले पर बड़ा अपडेट आया है। पुलिस ने मृतक के भाई सचिन यादव पुत्र मनराज यादव के तहरीर पर टीडी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शिप्रान्त सिंह गौतम पुत्र बबलू सिंह समेत नौ लोगों के विरुद्ध नामजद तथा करीब सात अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पांच-छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़ें- Jaunpur: पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाकर कुलचने का प्रयास, फायरिंग में मुख्य आरक्षी सहित दो घायल
घटना के पीछे छात्र संघ चुनाव की पुरानी रंजिश बताई जा रही है। शिप्रान्त सिंह के साथ राजदीप सिंह, शुभम सिंह, उर्फ बिट्टू, संदीप सिंह पुत्रगण बूढा सिंह निवासी मिड्ढा थाना फेफना, मनीष सिंह उर्फ राणा सिंह निवासी मिड्ढा थाना फेफना, रोहित चौरसिया पुत्र हरेंद्र चौरसिया निवासी मिड्ढा थाना फेफना, रितेश चौरसिया निवासी मिड्ढा थाना फेफना, आशीष सिंह, वाईएन तिवारी उर्फ यश तिवारी के विरुद्ध नामजद तथा 7 अज्ञात के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
इस मामले में जापलीनगंज पुलिस चौकी इंचार्ज को पुलिस अधीक्षक राज करण नैय्यर ने मंगलवार को ही लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया था। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में अलग अलग टीमें गठित कर दी हैं। वहीं गंभीर रूप से घायल आलोक यादव पुत्र वशिष्ठ नारायण यादव निवासी जीराबस्ती थाना सुखपुरा का इलाज चल रहा है।