फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: उद्घाटन के पहले ही विजयीपुर कटहल नाला रेगुलेटर की रिंग वाल धंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के विजयीपुर कटहल नाला के निर्माणाधीन रेगुलेटर की रिंग वाल उद्घाटन के पूर्व ही धंस गई। इसकी खबर लगते ही सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सीबी पटेल ने मौका मुआयना कर निर्माण करने वाली फर्म को रिंग वाल तोड़ कर उसके स्थान पर रिटेनिंग वाल निर्माण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि नगरपालिका की लापरवाही के कारण दीवार धंसी है। वहीं, दूसरी तरफ उद्घाटन के पूर्व ही दीवार धंसने से रेगुलेटर निर्माण की गुणवक्ता को लेकर तमाम सवाल लोग उठाने लगे हैं। कटहल नाले पर सुरहा ताल में जाने वाले बाढ़ का पानी रोकने व अधिक पानी निकासी के लिए करोड़ों रुपये की लागत में नए रेगुलेटर का निर्माण हो रहा है।
85 प्रतिशत से ऊपर काम पूरा हो गया है, जल्द उद्घाटन होने वाला है। निर्माणाधीन रेगुलेटर की पूरब दिशा वाली रिंग दीवार पिछले दिनों हुई जमकर बारिश के बाद धंस गई है। मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे एक्सीईन सीबी पटेल ने बताया कि अस्पताल रोड की तरफ आने वाले नाले का पानी कटहल नाले में गिरता है।
विज्ञापन

नगरपालिका को पत्र भेजकर क्षतिग्रस्त नाले में पाइप लगाने को कहा गया था। उसके बावजूद उन्होंने लापरवाही की। रात में हुई तेज बारिश के बीच नाले के तेज धार से रेगुलेटर के एप्रोच व रिंग वाल के नीचे की मिट्टी कटने से दीवार धंस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें