बांसडीहरोड। बिजली विभाग के एसडीओ एके भारती ने बुधवार को सोनवानी मार्ग स्थित बाजार में शिविर लगाया। इस दौरान बिल जमा, बिल सुधार के साथ एक दर्जन से अधिक बिजली कनेक्शन दिए गए। एसडीओ ने बताया कि बकाया जमा नहीं करने वाले लोगों को चेतावनी दी गई।
कैंप में एक लाख रुपये से अधिक की राजस्व वसूली हुई। साथ ही 12 नए विद्युत कनेक्शन दिए गए। इसके पूर्व टीम ने ध्वनि विस्तारक यंत्र से क्षेत्र में बिल जमा करने के लिए लोगों को जागरूक किया। जेई गजेंद्र सिंह ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर विद्युत विभाग ने बिजली बिल बकाएदारों को राहत पहुंचाने के लिए पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर बिजली बिल जमा किया जा रहा है। इस मौके पर सत्य प्रकाश सिंह, सुधांशु कुमार आदि विद्युत कर्मी रहे।