रामगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 से रेवती तक आठ किलोमीटर लम्बी सड़क को प्रस्तावित चौड़ीकरण का कार्य पूरा होने से वाहनों के आने-जाने में परेशानी नहीं होगी। बता दे कि एनएच 31 से दीघार होते हुए रेवती तक की सड़क के चौड़ीकरण के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा कई बार प्रयास किया गया था। इसकी निविदा की कार्यवाही भी पूर्ण हो चुकी है और इसके लिए माह मार्च 2020 में 30 फीसदी धन का आवंटन भी हो गया था, लेकिन 31 मार्च तक कार्य पूर्ण होने की संभावना नहीं थी। इसलिए 30 फीसदी टोकन मनी को विभाग ने शासन को वापस कर दिया था। जब निविदा की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है तो पुन: लोक निर्माण विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश शासन से उक्त सड़क के निर्माण के लिए धन की मांग की गई है। जैसे ही धन प्राप्त हो जाएगा सड़क का चौड़ीकरण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। यह जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता विनोद सिंह ने दी।