फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली शुरू कराने पहुंचे तहसीलदार को लौटाया

विज्ञापन
बैरिया क्षेत्र के श्रीनगर में नाली चालू कराने गए तहसीलदार शिवसागर दूबे से आपत्ति जताते ग्रामीण। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बैरिया। क्षेत्र के श्रीनगर (दलछपरा हाल्ट रेलवे स्टेशन) गांव में अर्धनिर्मित नाली को चालू कराने मौके पर पहुंचे तहसीलदार शिवसागर दुबे को ग्रामीणों के विरोध के चलते बैरंग वापस लौटना पड़ा। बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह के प्रयास से डेढ़ साल पहले श्रीनगर में जलनिकासी के लिए उक्त नाली दलछपरा रेलवे क्रासिंग से द्वारिका पनहेरी के दरवाजे तक बनी है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोगों ने इस नाली में अपने शौचालय को जोड़ लिया है। नाली खुली है। चालू होने पर चहुंओर गंदगी व दुर्गन्ध फैलेगा। नाली का निर्माण और आगे तक कराया जाए। साथ ही नाली का ढक्कन भी लगाया जाए। अन्यथा की स्थिति में नाली नहीं चालू करने देंगे। तहसीलदार को बिना नाली चालू कराए वापस लौटना पड़ा। तहसीलदार शिवसागर दुबे का कहना है कि ग्रामीणों के आपत्ति के बावजूद मैंने समझाबुझा कर नाली चालू करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें