सहतवार। सोमवार की देर रात्रि ट्रेन से कटकर एक वृद्ध की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची सहतवार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुखपुरा थाना क्षेत्र के असेगा निवासी श्रीराम यादव (71) सहतवार थाना क्षेत्र के दतौली गांव में अपने रिश्तेदारी में आए थे। वे शौच के लिए जुड़ा की कान्हि के पास स्थित रेलवे ट्रैक पर गए थे। जहां वे अचानक ट्रेन की चपेट में आ गये। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। श्रीराम यादव 2011 में छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग से रिटायर हुए थे।