फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइन पार करते समय ट्रेन के सामने आने से रिटायर्ड एसडीओ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमपुरा। भटनी-वाराणसी रेलखंड पर किड़हिरापुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की देर शाम को भारत संचार निगम लिमिटेड के सेवानिवृत्त एसडीओ की रेलवे लाइन पार करते समय नौतनवां दुर्ग एक्सप्रेस से टकरा जाने के कारण मौत हो गई। बेल्थरारोड जीआरपी और इंदारा आरपीएफ ने शव को रेलवे ट्रैक से हटाया और स्टेशन लेकर आई। रिश्तेदारों को ट्रेन पकड़ाने गये युवक ने उनकी पहचान की।
विज्ञापन

किड़हिरापुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की शाम को नगरा थाना क्षेत्र के ताड़ीबड़ागांव (महुआ) निवासी बीएसएनएल के रिटायर्ड एसडीओ अंजनी सिंह रेलवे लाइन पर करने का प्रयास कर रहे थे। उसी दौरान नौतनवां दुर्ग एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर एक से गुजरी और वे प्लेटफार्म से अचानक ट्रेन के सामने आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन के ड्राईवर ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। सूचना पाकर आरपीएफ के एसआई हृदयानंद तिवारी शव को प्लेटफार्म पर ले आए। मौके पर ताड़ीबड़ागांव निवासी युवक ने शव को देख उनकी पहचान की। उनके परिजनों को इसकी सूचना दी गई। रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा-मऊ पैसेंजर ट्रेन से मऊ भेज दिया। परिवार वालों ने बताया कि उनकी उम्र 56 साल थी और स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर घर आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें