हल्दी। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सीताकुंड में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी ने शुक्रवार को दिन में लगभग तीन बजे फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस नेशव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। सीताकुंड निवासी कृपाशंकर गुप्ता (63) तीन वर्ष पहले छत्तीसगढ़ पुलिस से सेवानिवृत्त हुए थे और घर पर रहते थे। दो वर्ष पूर्व इनकी पत्नी का स्वर्गवास हो गया था, तब से कृपाशंकर शराब का सेवन करने लगे थे। रोज की तरह शुक्रवार को भी वह शराब पीकर घर लौटे और सो गए। इसी बीच किसी समय उन्होंने पंखे के हुक में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना जानकारी तब हुई जब उनकी छोटी बहू ने खाना खाने के लिए आवाज लगाई। काफी आवाज देने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की देखा तो वह पंखे से लटके हुए थे। शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंच गए।