सुखपुरा गांव निवासी टैघन राम ने एटीएम कार्ड बदलकर पैसा निकालने का आरोप लगाया। पीड़ित की तहरीर पर सुखपुरा पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। उपनिरीक्षक से सेवानिवृत टैघन राम ने आरोप लगाया की 15 दिसबर को स्थानीय कस्बे के एसबीआई एटीएम से नौ हजार रुपये निकाले। उसके बाद दो बार और पैसा निकालने का प्रयास किया, लेकिन नहीं निकला तो वापस घर चला आया। कुछ देर बाद मोबाइल पर मैसेज देख होश उड़ गए। खाते से दो मिनट के अंतराल में कुल 31 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। किसी ने उसका एटीएम कार्ड बदलकर धोखे से सेंट्रल बैंक एटीएम सुखपुरा से पैसा निकाल लिया। थाना प्रभारी योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया की पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।