शहर में सफाई नहीं होने पर चौक में चेयरमैन का पूतला फूंकते नगरवासी।
- फोटो : BALLIA
बलिया। नगर के शहीद पार्क के सामने नगर पालिका के चेयरमैन समाजसेवी अजय कुमार का प्रतीकात्मक पुतला मोहल्लेवासियों ने फूंका। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की। मोहल्लेवासियों ने कहा कि शहर के चौक, लोहापट्टी समेत कई मुहल्लों में एक सप्ताह से झाड़ू नहीं लगाया जा रहा है। जिससे शहर में गंदगी के चलते रोग फैलने की संभावना बढ़ गई है। अंकित कुमार ने बताया कि आर्यन ग्रुप को सफाई करने की जिम्मेदारी नगरपालिका द्वारा दिया गया है। जबकि आर्यन ग्रुप सुचारू रूप से सफाई नहीं कर पा रहे हैं। इसकी शिकायत नगर पालिका के चेयरमैन से की जाती है तो उनके कान में जूं तक नहीं रेंगता है। इस मौके पर शुभम, सोनू, मंटू ,चिंटू, साहिल, रवि, राजकुमार, शानू, छोटे, मुंगेरी, कन्हैया अग्रवाल आदि रहे।