फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्रियों से लगाई गुहार फिर भी स्कार्पियो बरामद नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। भाजपा के मुरली छपरा के मंडल अध्यक्ष मदन सिंह की स्कॉर्पियो चोरी होने के 50 दिन बाद भी पुलिस स्कॉर्पियो को नहीं बरामद कर पाई है।
विज्ञापन

पीडि़त मदन सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार के चार मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, जेपीएस राठौर, दयाशंकर मिश्र दयालु और दयाशंकर सिंह के अलावा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, सांसद नीरज शेखर सहित कई वरिष्ठ नेता पुलिस अधीक्षक से आग्रह कर चुके हैं। बावजूद इसके पुलिस का हाथ अभी भी खाली है। बताया कि मुख्यमंत्री और डीजीपी को भी लिखित रूप से अवगत करा चुका हूं। बैरिया पुलिस ने बताया कि चोरी गई स्कॉर्पियो बरामद करने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। एसओजी को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें