फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: भेजी थी 16 नाव की रिपोर्ट, मौके पर मिलीं सिर्फ पांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। उत्तरी दीयरांचल के गोपालनगर, गोपालनगर टाड़ी के बाढ़ पीड़ितों के आवागमन के लिए कागज में लेखपाल 16 नाव चलवा रहे थे। निरीक्षण के दौरान मौके पर उपजिलाधिकारी को सिर्फ पांच नावें मिलीं। 11 नौकाएं लेखपाल कागज में चलवा रहे थे। गोपालनगर में तैनात लेखपाल गिरिजा शंकर पांडेय से जब उपजिलाधिकारी ने पूछा कि शेष 11 नाव कहा है। लेखपाल को जवाब देते नहीं बन रहा था। उपजिलाधिकारी ने लेखपाल के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बताया कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर लेखपाल के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है। उपजिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह मंगलवार को उत्तरी दियरांचाल में बाढ़ से हुए फसलों से हुए नुकसान व बाढ़ क्षेत्र के लोगों की समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि कुल पांच नावें संचालित थीं। इसमें एक बड़ी और चार छोटी थीं। लेखपाल ने सोमवार तक 16 नावों के परिचालन की रिपोर्ट कंट्रोल रूम को व उपजिलाधिकारी को भेजी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें