बांसडीह। राष्ट्रीय निषाद संघ जिला इकाई के जिलाध्यक्ष राधेश्याम निषाद के नेतृत्व में गुरुवार को सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि स्थानीय डाक बंगला में मनाया गया। इस दौरान वक्ताओं ने स्वर्गीय फूलन देवी के जीवन में प्रकाश डालते हुए कहा कि फूलन देवी के जीवन काल मे उनके द्वारा किये गये संघर्ष व साहस को पूरी दुनिया ने देखा है। उन्होंने सामंतबादियो द्वारा किये जा रहे समाज के असहाय व गरीब के साथ ही अंतिम पंक्ति में बैठने वाले व्यवक्ति को न्याय दिलाने में पूरा जीवन संघर्ष में ही बीता दिया। लोगों ने उनके साहस व थोड़े समय के राजनैतिक जीवन में किये गए समाजिक सेवा को देख लोगों ने लोहा मान लिया। स्वर्गीय फूलन देवी का हमेशा ही समाज में व्याप्त कुरीतियों से संघर्ष रहा। हमारी बहन बेटियों को इनके संघर्ष से सिख लेनी चाहिए कि सम्मान की रक्षा के लिए जान की परवाह नही करनी चाहिए। इस मौके पर सुरेंद्र निषाद शारदा नंद साहनी, बच्चा लाल राम,रमेश बिंद,हनुमान बिंद, मंटू बिंद, बलिराम बिंद, आदि रहे।