फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: निजी अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, आरोपी डॉक्टर फरार

Sun, 06 Mar 2022 03:20 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

आरोप है कि भर्ती के समय ही अस्पताल की महिला डॉक्टर ने 50 हजार रुपये की मांग की। 20 हजार तत्काल जमा किया गया।  इसके बाद इलाज शुरू हुआ। कुछ देर बाद बताया गया कि मरीज की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर बिलखते मृतका के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया शहर के एक निजी अस्पताल में चिकित्सक की लापरवाही से महिला की जान चली गई। इसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस को दी तहरीर में मृतका के पति ने महिला डॉक्टर और उनके पति को आरोपित किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, आरोपी अस्पताल से गायब हैं। 

विज्ञापन


बक्सर (बिहार) के सेमरी थाना अंतर्गत राजापुर गांव निवासी आरती देवी (36) पत्नी सुनील कुमार कुंवर को शनिवार की शाम एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि भर्ती के समय ही अस्पताल की महिला डॉक्टर ने 50 हजार रुपये की मांग की। 20 हजार तत्काल जमा कर मरीज के पति ने शेष पैसा की व्यवस्था कर जमा करने की बात कही।

इसके बाद इलाज शुरू हुआ। कुछ देर बाद बताया गया कि मरीज की मौत हो चुकी है। मृतका के पति का आरोप है कि उन्हें धमकी भी दी गई कि शव को लेकर चुपचाप चले जाओ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें