फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ हजार वाहनों का पंजीयन निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में आठ हजार से अधिक वाहन ऐसे हैं, जिनके पंजीयन की अवधि पूरी हो चुकी है। वे सड़कों पर दौड़ रहे हैं। ऐसे वाहनों का पंजीयन निलंबित कर दिया गया है। उनमें से 2581 वाहन स्वामियों को अंतिम नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के आरआई राजभूषण चौधरी ने बताया कि जिले में 15 साल की अवधि पूरी कर चुके वाहनों की संख्या आठ हजार 762 है। इनमें निजी, व्यवसायिक हल्के व भारी वाहन और सबसे अधिक दो पहिया वाहन शामिल हैं। इन वाहन स्वामियों को फिर से पंजीकरण नहीं कराया है। इन वाहनों में न तो एचएसआरपी (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) है और न इनके पास प्रदूषण प्रमाणपत्र है। नोटिस के बाद भी पंजीकरण नहीं कराया जा रहा है। इस पर एआरटीओ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए वाहन स्वामियों को अंतिम नोटिस भेजा है। एआरटीओ प्रशासन अरुण राय का कहना है कि बगैर री-रजिस्ट्रेशन चल रहे वाहनों पर कार्रवाई की जाती है। इसके लिए जल्द ही चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। जल्द ही अभियान चलाकर ऐसे वाहनों को खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें